धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी 18/01/2026:- मगरलोड भरदा मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर है।
इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है।
कार और दो मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई है, बताया जा रहा है कि कार मगरलोड की ओर से आ रहा था तभी भरदा मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।
इस घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई है,साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल है।जिनका मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।
मृतक का नाम देवकुमार यादव पिता कुशाल यादव उम्र करीब 45 वर्ष निवास ग्राम परशवानी का रहने वाला था।
घटना समय करीब शाम 4:45 बजे की बताई जा रही है।
वहीं घटना की जानकारी मिलती ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

