राष्ट्रीय शिक्षक रत्न समता पुरस्कार से सम्मानित हुए छगन लाल साहू - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Tuesday, May 23, 2023

राष्ट्रीय शिक्षक रत्न समता पुरस्कार से सम्मानित हुए छगन लाल साहू


 राष्ट्रीय शिक्षक रत्न समता पुरस्कार से सम्मानित हुए छगन लाल साहू


धनेश्वर बंटी सिन्हा



धमतरी:- राष्ट्रीय साहित्य (समता ) परिषद के तत्वाधान मे आयोजित नई दिल्ली,बंगा संस्कृति भवन मे आयोजित किया गया, जिसमे राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय सम्मान दिया गया

जिसमे  ग्राम -तर्री -नावापारा निवासी,शा. प्रा. शाला -नारधा के राज्य पाल पुरस्कृत प्रधान पाठक छगन लाल साहू को राष्ट्रीय शिक्षक रत्न समता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो छगन लाल साहू  सामुदायिक सहभागिता एवं रचनात्मक कार्य एवं बेहतर शिक्षा हेतु हमेशा प्रयासरत रहते है।

कार्यक्रम मे राष्ट्रीय अध्यक्ष परिषद टी. एस टांडेकर, रामदास तादस, एम. पी. (मुख्य सलाहकार ), आचार्य रत्ना लाल सोंगरा, मुख्य सलाहकार परिषद, नेपाल की भीम राव अम्बेडकर की मानद उपाधि से सम्मनित, सविधान रचना कार  पासवान जी, हरियाणा के अभिनेता एवं गायक वीर दइया, डॉ खोबा, नाथू लाल बैरवा, सीमा रंगा इंद्रा, उपस्थित रहे।

कार्यक्रम मे विविध क्षेत्रों से एवं विभिन्न राज्यों से सम्मान प्रदान किया गया, जिनमे साहित्य, कला, खेल, नृत्य, समाज सेवा, शिक्षा शामिल रहा।

Post Bottom Ad