N H हाईवे में हुई 11 लोगों की मौत,C M भूपेश बघेल ने जताया गहरा दुख:,मृतक के परिजन को प्रति व्यक्ति चार लाख देने की घोषणा - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Thursday, May 4, 2023

N H हाईवे में हुई 11 लोगों की मौत,C M भूपेश बघेल ने जताया गहरा दुख:,मृतक के परिजन को प्रति व्यक्ति चार लाख देने की घोषणा


 N H हाईवे में हुई 11 लोगों की मौत,C M भूपेश बघेल ने जताया गहरा दुख:,मृतक के परिजन को प्रति व्यक्ति चार लाख देने की घोषणा


धमतरी/धनेश्वर बंटी सिन्हा


N H हाईवे के बालोद जिले में हुए सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत के मामले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरी संवेदना जताते हुए मृतक के परिजनों को प्रति व्यक्ति 4 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

ज्ञात हो की नेशनल हाइवे में एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा बीते रात को हुआ था। इस भीषण सड़क हादसे में 11लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसा धमतरी, कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा के पास का था।

वही हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में महिला, पुरुष और बच्चे बताए जा रहे है। हादसा करीब बीते रात 9:30 बजे का था।

जानकारी के मुताबिक धमतरी के सोरम के बोलेरो सवार लोग चारामा इलाके के मरकाटोला शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान कांकेर से धमतरी के तरफ आ रहे ट्रक और बोलेरो में एक्सीडेंट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 11लोगों की मौत हो गयी।

घटना की जानकारी पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त किए हैं।

और मृतक के परिजनों को प्रति व्यक्ति चार लाख देने की घोषणा किए है।

Post Bottom Ad