धमतरी एस पी प्रशांत ठाकुर के निर्देशों का पालन करते हुए,थाना प्रभारी राजेश जगत अपने क्षेत्र में अवैध कार्यों पर लगाम लगाने बढ़ाई रफ्तार,भारी मात्रा में शराब परिवहन करते हुये एक आरोपी को किया गिरफ्तार - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Wednesday, June 14, 2023

धमतरी एस पी प्रशांत ठाकुर के निर्देशों का पालन करते हुए,थाना प्रभारी राजेश जगत अपने क्षेत्र में अवैध कार्यों पर लगाम लगाने बढ़ाई रफ्तार,भारी मात्रा में शराब परिवहन करते हुये एक आरोपी को किया गिरफ्तार


धमतरी एस पी प्रशांत ठाकुर के निर्देशों का पालन करते हुए, थाना प्रभारी राजेश जगत अपने क्षेत्र में अवैध कार्यों पर लगाम लगाने बढ़ाई रफ्तार,भारी मात्रा में शराब परिवहन करते हुये एक आरोपी को किया गिरफ्तार


धनेश्वर बंटी सिन्हा


धमतरी:-धमतरी एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देशों का पालन करते हुए, थाना मगरलोड पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में हो रहे अवैध कार्यों को लगाम लगाने कारवाही की रफ्तार बढ़ा दी है। मगरलोड पुलिस को मिली मुखबीर सूचना कि एक व्यक्ति इलेक्ट्रानिक मोटर सायकल क्र. सी०जी० 05 ए एन 9468 से अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा है कि सूचना मिलते ही,वैधानिक कार्यवाही हेतु स्टाफ रवाना किये मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम भोथा तिरहा(तीन रास्ता) के पास घेरा बंदी कर रवि कुमार रात्रे पिता मंगलू राम रात्रे उम्र 32 साल निवासी दोनर थाना अर्जुनी जिला धमतरी को पकड़कर विधिवत तलाशी उपरांत आरोपी के कब्जे से 96 पौवा देशी प्लेन शराब 17.280 लीटर कीमती 7680/- रूपये एवं इलेक्ट्रानिक स्कूटी मोटर सायकल कीमत 60000/- रूपये,कुल कीमत 67680/- रूपये जप्त किया गया।

थाना मगरलोड में अपराध  क्रमांक 123 / 2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

आरोप-: रवि कुमार रात्रे पिता मंगलू राम रात्रे उम्र 32 साल निवासी दोनर थाना अर्जुनी, जिला धमतरी।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मगरलोड निरीक्षक राजेश जगत, प्रआर० जैतराम जोगी,विरेन्द्र चंद्राकर आर० नवरतन टंडन, विमल कुमार पटेल, कमल घृतलहरे का विशेष योगदान रहा है।

Post Bottom Ad