राजस्व पटवारियों की हड़ताल खत्म, पटवारियों के हड़ताल के चलते जनहित में काम काफी हुआ था प्रभावित
धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी:- ज्ञात हो कि पूरे प्रदेश भर में पटवारी संघ 15 मई से हड़ताल पर थे पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते आम जनता को राजस्व संबंधित कार्यों को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। पटवारियों की हड़ताल के चलते शिक्षा सत्र चालू होने एवं रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया अधीन होने से विद्यार्थियों को जाति निवास आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
राजस्व संबंधित आवश्यक सेवाओं में हो रही समस्याओं के मद्देनजर शासन ने एस्मा भी लगाया था।
जनहित में कार्य प्रभावित होने का हवाला देते हुए राजस्व पटवारी संघ हड़ताल समाप्त कर अपने काम पर लौट आए हैं।
वहीं हड़ताल खत्म कर पटवारी संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पर मुलाकात करने आए।
