धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी:- रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाजारों में जोरदार भीड़ रही। बहिनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और भाइयों ने उन्हें उपहार दिए। साथ ही एक दूसरे के लिए मंगलकामनाएं की।
आपको बताते चले की सन 2010 जनपद पंचायत मगरलोड के जनप्रतिनिधियों ने रक्षाबंधन के पर्व को लेकर हर्ष जताते हुए बताया कि सन 2010 में जब जनप्रतिनिधि थे तब से लेकर अब तक भाई बहन का यहां पवित्र रिश्ता कायम है और हर वर्ष बहन अपनी पूर्व जनपद सदस्यों को राखी बांधने जरूर पहुंचती है इस बार रक्षाबंधन का पावन पर्व मगरलोड के विश्राम गृह में बड़ी धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर,माधव सिंह ठाकुर पूर्व अध्यक्ष, श्रीमती वीणा सोनबेर शेष साहू, श्रीमती तिलोत्मा साहू पूर्व जनपद सदस्य, शत्रुघ्न साहू,रवि निर्वाण, लोमस सोनबेर, डॉ धनेश साहू ,मोहन चक्रधारी मौजूद रहे।
