ब्रेकिंग:- जिले के तीनो विधानसभा का 34 प्रत्याशीयों का किस्मत कल बंद होगा E V M मशीन मे - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Thursday, November 16, 2023

ब्रेकिंग:- जिले के तीनो विधानसभा का 34 प्रत्याशीयों का किस्मत कल बंद होगा E V M मशीन मे

 

धनेश्वर बंटी सिन्हा


  धमतरी:-  छत्तीसगढ़ मे चुनाव दो चरणों मे होना है,प्रथम चरण का मतदान 20 विधानसभा मे 7 नवंबर को हुआ और दूसरे चरण का मतदान कल 17 नवम्बर को होगा।

धमतरी जिले के तीनो विधानसभा मे राष्ट्रीय पार्टी,क्षेत्रीय और  निर्दलीय मिलाकर कुल 34 प्रत्यशीयो ने अपना किस्मत आजमाया है।जिसमे धमतरी विधानसभा से कुल 12 कुरूद विधानसभा से 15 और सिहावा विधानसभा से 7 प्रत्याशी अपना किस्मत आजमा रहे हैं। जिसका कल मतदान होगा और E V M मशीन मे प्रत्याशीयो का किस्मत साम 5 बजे बंद हो जायेगा। जो 3 दिसम्बर को खुलेगा,इस बार की चुनाव मे  धमतरी और कुरुद मे दो राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस और बीजेपी मे बड़ा घमासान देखने को मिल रहा है,तो वही सिहावा विधानसभा मे इस बार त्रिकोणी लड़ाई देखने को मिल रहा है  कांग्रेस से अम्बिका मरकाम बीजेपी से श्रवण मरकाम और हमर राज पार्टी से जीवराखन मरई तीनो मे कांटे की टक्कर दिखाई दे रहा है,अब देखना होगा की इस बार धमतरी जिले के तीनो विधानसभा मे किसी क्षेत्रीय पार्टी या निर्दलीय को जनता मौका देगा या फिर राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशियों मे भरोसा जताएगा।

Post Bottom Ad