धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी:- लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ में चुनावी पारा जबरदस्त हाई है. यहां लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल यानी आज संपन्न हुई है.आज राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर संसदीय क्षेत्रों में मतदान हुआ है।
लोकसभा चुनाव में देश के अलग अलग हिस्सों में वोट डालने के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह आज देखने को मिला कांकेर लोकसभा क्षेत्र के मगरलोड जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत डाभा के पोलिंग बूथ में शादी के जोड़ा में दो दुल्हा वोट डालने पहुंचे जो मतदाताओं के लिए जागरूकता का संदेश था।
बता दे दोनो दुल्हा सगे भाई है,पहले दूल्हे का नाम कुंदन कुमार साहू ,दूसरे दूल्हे का नाम उमासंकर साहू है जो ग्राम डाभा का रहने वाले है।
दोनो दुल्हा अपने दुल्हनिया लाने बारात लेकर निकले और सबसे पहले पोलिंग बूथ पर अपने गाड़ी रुकवाकर मतदान किए।
दोनो दुल्हा ने न्यूज चक्रव्यूह से चर्चा करते हुवे कहा की शादी जरूरी है लेकिन वोट डालना भी जरूरी है,उन्होंने आगे कहा की हम सिर्फ अपने सांसद का चुनाव ही नही बल्की हमारे एक वोट से हम अपने देश का भविष्य लिखते हैं।
