जय साहू बने प्लेसमेंट कर्मचारी संघ न.प.मगरलोड-भैंसमुंडी के अध्यक्ष - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Monday, August 26, 2024

जय साहू बने प्लेसमेंट कर्मचारी संघ न.प.मगरलोड-भैंसमुंडी के अध्यक्ष


 धनेश्वर बंटी सिन्हा


धमतरी:- नगर पंचायत कार्यालय मगरलोड-भैंसमुंडी में आज प्लेसमेंट कर्मचारियों की मीटिंग रखी गई थी, जिसमे नगर पंचायत मगरलोड-भैंसमुंडी के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने न. प. कर्मचारी जय साहू को सर्वसम्मति से प्लेसमेन्ट कर्मचारी संघ का अध्यक्ष चुना।इस मौके पर नगर पंचायत प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जय साहू ने मीडिया से बात चीत में कहा कि वे सभी नगर पंचायत में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों का ख्याल एवं उनका हर एक अधिकार की लड़ाई में हमेशा आगे रहेंगे और उनको अधिकार दिलाने का पूरा पूरा प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर सुरेश साहू, भारत बघेल, गिरधारी साहू, मनीराम, तिमेश्वर, रेणुका दुबे, सरस्वती सोनी, ओमप्रकाश, तामेश्वर सिन्हा, उत्तम ध्रुव एवम सभी प्लेसमेंट कर्मचारियों ने गुलदस्ता-श्रीफल भेंट कर बधाई ज्ञापित किए।

Post Bottom Ad