धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी/मगरलोड 17/07/2025:-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस के आव्हान पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र कार्यक्रम के तहत "एक राखी देश के वीर सैनिकों के नाम" के तहत महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कविता भवानी यादव ने नगरपंचायत मगरलोड भैसमुन्डी के मणिकंचन स्वच्छता दीदियों से 15 नग, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से 101 नग, आदर्श शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास मगरलोड से 80 नग रक्षा सुत्र एवं आंगन की मिट्टी एकत्रि करण किया गया,जिसे देश के वीर सैनिकों को भाजपा जिला कार्यालय के माध्यम से भेजा जाएगा।
