गैलेक्सी स्कूल मगरलोड में वार्षिक उत्सव 24 को।मंच पर देखेंगे देशभक्ति के जब्जे के साथ गैलेक्सी स्कूल के बच्चे। मंच पर दिखाएंगे अपनी कला
धनेश्वर बंटी सिन्हा
मगरलोड 23/01/2025:- गैलेक्सी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मगरलोड में 24 जनवरी दिन शनिवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।24 जनवरी को गैलेक्सी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे अपनी कला को मंच तक लेकर आएंगे। गैलेक्सी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष लिलेश सुरेश साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में गैलेक्सी शिक्षण समिति कुरूद के सचिव देवा साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रुक्मणी तोरण सिन्हा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू, नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष सुरेश साहू, बीईओ मनीष ध्रुव, तामेश्वर ठाकुर, पालक समिति अध्यक्ष घनश्याम बिंझेकर, पार्षद चेतन बिंझेकर के साथ साथ नगर वासी उपस्थित रहेंगे।
