धमतरी 12/01/2026:- धमतरी विकासखंड के ग्राम कलारबाहरा को सामुदायिक वन संसाधन का अधिकार योग क्षेत्रफल 663.560 हे . 21/08/21 को प्राप्त होने के बाद सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति का गठन ग्राम सभा के प्रस्ताव द्वारा किया गया।
ग्राम कलारबाहरा वर्तमान समय में अपने जल जंगल जमीन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा,संवर्धन के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति एवं ग्राम सभा के सभी सदस्यों का कहना है इस मार्ग की उपयोग हमारे गांव वालों के द्वारा किया जाता है जिसकी मरम्मत यदि शासन प्रशासन द्वारा नहीं किया जा रहा तो ग्राम सभा ने श्रम दान करने का निर्णय लिया। जिसके फलस्वरूप 11/01/26 को ग्राम सभा कालारबहरा के सभी सदस्यों ने अपने गांव आने जाने मार्ग की मरम्मत कर श्रम दान से किया गया । इस कार्य में अपनी मुख्य भूमिका निभाए सगनू राम , सचिव कार्तिक राम ओमन कुमार , लव कुमार, देवप्रसाद, उमेश्वरी, सोहद्री, इंद्रा बाई, दुर्गा तकनीकी सहयोगी साथी प्रयोग समाज सेवी संस्था के कार्यकर्ता लोकेश्वरी वट्टी भुनेश्वरी मरकाम गोरेलाल वट्टी के साथ साथ ग्रामीणों की मुख्य भूमिका रही।
