धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी 27 फरवरी 2026:- जिले के मगरलोड में आबकारी विभाग की बड़ी करवाही देखने को मिला है।
मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहांदा के नाला में मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी की गई। इस छापेमारी में 110 लीटर अवैध महुवा कच्ची शराब जप्त किया गया है।
छापेमारी के दौरान जलते चूल्हे के ऊपर कच्ची शराब की भट्टी चढ़ी हुई थी,इस कार्य को अंजाम देने वाले कोई भी व्यक्ति की घटना स्थल पर मौजूदगी नहीं होने के कारण आरोपी को अज्ञात बताया जा रहा है।
इस कारवाही में आबकारी उप निरीक्षक आशीष ध्रुव वित्त प्रभारी मगरलोड, आबकारी उप निरीक्षक (परी) गिरजा शंकर बघेल, आबकारी प्रधान आरक्षक राजेश यादव,नगर सैनिक ज्ञानिक ध्रुव, जनक सिन्हा व अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
