मामला नगर पंचायत मगरलोड का आखिर लाखों के विकास कार्य पर किसकी स्वेच्छाचारिता...? बाउंड्री वॉल की सरकारी जमीन को किसके इशारे पर छोड़ रही नगर पंचायत...? सरकारी जमीन को छोड़ने से किसको हो रहा फायदा...? - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Thursday, March 26, 2026

मामला नगर पंचायत मगरलोड का आखिर लाखों के विकास कार्य पर किसकी स्वेच्छाचारिता...? बाउंड्री वॉल की सरकारी जमीन को किसके इशारे पर छोड़ रही नगर पंचायत...? सरकारी जमीन को छोड़ने से किसको हो रहा फायदा...?


 धमतरी 26 मार्च 2026: -धमतरी जिले के नगर पंचायत मगरलोड अतिक्रमण को लेकर हमेशा चर्चा पर रहा है। नगर पंचायत मगरलोड में लाखों रुपए की लागत से गौठान के पास पानी टंकी की आहता बाउंड्री वॉल निर्माण किया जा रहा है,जिसमें लगभग 330 फिट बाउंड्री वॉल बनाने का लेआउट अधिकारियों द्वारा दिया गया।

लाखों रुपए की लागत से हो रहे इस विकास कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

नेता प्रतिपक्ष याद राम गायकवाड पार्षद चेतन बिनझेकर सहित स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी विवाद या आपत्ति के बावजूद बाउंड्री वॉल को कम क्षेत्र में सीमित किया जा रहा है।

इस मामले को लेकर नगर के जनप्रतिनिधियों और पार्षदों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए स्पष्ट कहा है की बाउंड्री वॉल निर्माण पूरी शासकीय जमीन पर होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता बरतने और तय लेआउट के अनुसार ही कार्य करने की मांग किए है।


संजय पैकरा इंजीनियर 

वार्ड क्रमांक 10 में हो रहे निर्माण कार्य अभी जारी है तय ले आऊट के अनुसार ही कार्य किया जाएगा।


 अब देखना होगा की नेता प्रतिपक्ष यादराम गायकवाड पार्षद चेतन बिनझेकर सहित स्थानीय लोगों की हस्तक्षेप के बाद अधिकारी क्या बाउंड्री वॉल पूरी शासकीय जमीन पर कराएंगे या किसी धन्ना सेठ की लक्ष्मी की कृपा बरसाने पर छोड़ दी जाएगी।

Post Bottom Ad