शक्ति केंद्र कपालफोड़ी में मनाया गया समरसता दिवस और डॉ. अंबेडकर जयंती - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Tuesday, April 14, 2026

शक्ति केंद्र कपालफोड़ी में मनाया गया समरसता दिवस और डॉ. अंबेडकर जयंती


 धनेश्वर बंटी सिन्हा


धमतरी 14 अप्रैल 2026:- ग्राम कपालफोड़ी शक्तिकेंद्र में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को 'समरसता दिवस' के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य नरेश सिन्हा और जनपद पंचायत मगरलोड की सभापति तिलोत्तमा साहू उपस्थित रहीं।

अतिथियों ने बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में  राम चरण साहू सरपंच, कपालफोड़ी सरपंच  हेमीन साहू, और बूथ अध्यक्ष लीला राम निषाद , प्रेमानंद साहू, श्याम साहू, शम्भू साहू, डीहू राम साहू, पूर्णानंद साहू, पंच खेमन साहू, छबिलाल साहू, ललेश साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Bottom Ad