धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी:- 16 अप्रैल 2026:- कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देश एवं कार्यक्रम अधिकारी जगरानी एक्का से प्राप्त मार्गदर्शन में बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमीत गंडेचा के नेतृत्व मे दिनांक 15/04/2026 को नगर पंचायत नगर मगरलोड अंतर्गत समस्त संचालित आंगनबाड़ी केंद्र एवं नजदीकी ग्राम के चिन्हाकित बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ शिविर का आगाज करते हुए बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
शिविर में उपस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसदा के चिकित्सा अधिकारी द्वारा उपस्थित कुल 20 बच्चों का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत दवाइयां वितरण किया गया,आवश्यकता अनुसार बच्चों में HB /सिकलीन आदि की जांच भी कराया गया एवं सभी बच्चों को पोषण पाउडर भी चिकित्सक के सलाह अनुसार दिया गया। उपस्थित बच्चों के माता-पिता को गर्मी के दिनों में बच्चों को कैसे रखना है उनके खान-पान में क्या परहेज करना है कुपोषण कैसे मिटाना है कुपोषण एक अभिशाप है हमें लड़ना है बच्चों के स्वास्थ्य चिंता करना माता-पिता के लिए बहुत ही जरूरी इस विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कुपोषण के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया! शिविर को सफल बनाने में सुमीत गंडेचा परियोजना अधिकारी,डॉक्टर शारदा ठाकुर विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, मनोज पटेल बीपीएम, सेक्टर अधिकारी झामिन बिंझेकर, लोमेश तारम आदि का सफल योगदान रहा!

