रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल में गरबा उत्सव की धूम, रावण दहन के साथ दिया अच्छाई की जीत का संदेश - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Friday, October 16, 2026

रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल में गरबा उत्सव की धूम, रावण दहन के साथ दिया अच्छाई की जीत का संदेश


 धमतरी 17 अक्टूबर 2026:- रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल, मेघा में गरबा उत्सव एवं विजयादशमी समारोह उत्साह, उमंग और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक गरबा नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव की रौनक बढ़ाई। वहीं, रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया।



कार्यक्रम के दौरान गरबा नृत्य ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके पश्चात रावण दहन किया गया, जो अहंकार, अन्याय और बुराइयों के अंत का प्रतीक है। रावण दहन के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी की आरती कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।



समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को दशहरा पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्व से अवगत कराया गया। विद्यालय के डायरेक्टर पारख दास मानिकपुरी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए सत्य, सदाचार, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।


विद्यालय में आयोजित इस उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने के साथ उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था। गरबा उत्सव और विजयादशमी समारोह ने विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ संस्कारों एवं जीवन-मूल्यों की सीख भी दी।


कार्यक्रम ने संदेश दिया कि अहंकार और बुराई का अंत निश्चित है तथा सत्य, धर्म और अच्छाई की सदैव विजय होती है।

Post Bottom Ad