एक ही पल में खत्म हो गया परिवार,11लाशें 5 चिताएं,दहल उठा पूरा गांव
धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी:- बोलेरो और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद ,P M होते ही जैसे एंबुलेंस शवों को लेकर गांव पहुंचीं पूरा गांव का माहौल गमगीन हो गया.।
11 शवों को पांच चिता में रखकर अंतिम संस्कार किया गया।
इस हादसे में धरमराज साहू सहित परिवार एक पल में खत्म हो गया. इसमें दो बच्चों सहित पांच महिलाएं भी थीं।
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद 7 एंबुलेंस से 11 शवों को गांव लाया गया था. मृतकों को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के लोग इकट्ठा हो गए।
इस सड़क हादसे के बाद अब परिवार में उसके दो बेटे और बूढ़ी मां ही बची हैं।
हादसे में धरमराज 55 वर्ष,पत्नी उषा 52,वर्ष, बेटा केशव 34 वर्ष, भाई लक्ष्मी 45 वर्ष, टोमिन 33 वर्ष संध्या 24 वर्ष ,रमा 20वर्ष,शैलेंद्र 22, वर्ष, योग्यांश 3, वर्ष, ईशान डेढ़ वर्ष, वाहन चालक डोमेश ध्रुव 19वर्ष की मौत हुई है।
मुक्तिधाम में परिवार के सदस्यों के हिसाब से चिता सजाई गई थी. पहली चिता ड्राइवर डामेश ध्रुव की थी. दूसरी में घर के मुखिया धरमराज और उसकी पत्नी उषा की, तीसरी में लक्ष्मी, शैलेंद्र और रमा की, चौथा में संध्या, योग्याश, इशांत की, पांचवी में केशव और उसकी पत्नी टॉमिन का शव रखा गया था. इस तरह से पांच चिता में 11 शवों को रखकर मुखाग्नि दी गई।


