ब्रेकिंग:-बोराई के सिविल अस्पताल में जड़ा रहता है ताला, डॉक्टर मस्त मरीज पस्त, धरती के भगवान माने जाने वाले डॉक्टर अपने कर्तव्यों से मोड़ रहे हैं मुंह - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Tuesday, May 2, 2023

ब्रेकिंग:-बोराई के सिविल अस्पताल में जड़ा रहता है ताला, डॉक्टर मस्त मरीज पस्त, धरती के भगवान माने जाने वाले डॉक्टर अपने कर्तव्यों से मोड़ रहे हैं मुंह


 ब्रेकिंग:-बोराई के सिविल अस्पताल में जड़ा रहता है ताला, डॉक्टर मस्त मरीज पस्त, धरती के भगवान माने जाने वाले डॉक्टर अपने कर्तव्यों से मोड़ रहे हैं मुंह


धमतरी/धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी जिला के अंतर्गत आने वाले शासकीय अस्पताल बोराई कहने को भले ही सिविल अस्पताल हो लेकिन अस्पताल में मिलने वाले सुविधाओं से वंचित हैं लोग। लगातार बोराई के सिविल अस्पताल में ताला लगा रहता है।

अगर किसी व्यक्ति की एक्सीडेंट हो गया और उसके शरीर में अंदरूनी चोटें आई हो तो ऐसे व्यक्ति और ऐसे समय में लोग सिविल अस्पताल बोरई जाने का सोच भी नहीं सकते।

 क्योंकि अस्पताल में ताला लगा रहता है।

 इस संबंध में बोरई सरपंच किरण देवी ने बताया की बोरई में जो सिविल अस्पताल है सिर्फ शोभा के लिए है यहां के स्टाफ का कोई अता पता नहीं रहता अस्पताल में ताला लगा रहता है।

 क्षेत्र के लोग को समस्या आ जाए तो उन्हें विश्रामपुरी या धमतरी इलाज के लिए ले जाना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

 इसकी शिकायत व जानकारी विभाग को है लेकिन अब तक कुछ हो नहीं पाया सरपंच किरण देवी ने आगे बताया कि यहां के मेडिकल ऑफिसर डॉ अंकिता व्यास को ताला लगाने व इलाज के संबंध में पूछने पर सीधा बोलते हैं कि आप जहां जाना है जाओ कुछ नहीं होगा।


डा.अंकिता व्यास,मेडिकल ऑफिसर:-इस संबंध में मेडिकल ऑफिसर अंकिता व्यास से फोन पर जानकारी चाही गई लेकिन उन्होंने कॉल रिकॉर्डिंग बंद करो कहकर जानकारी देने से मना कर दिया और फोन काट दिए।


C M H O धमतरी:-इस संबंध में धमतरी सी एम एच ओ से जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि बोरई सिविल अस्पताल में ताला लगने की की जानकारी अभी प्राप्त हुई है। जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Post Bottom Ad