अजय यादव गौ रक्षा अभियान समूह प्रमुख जिला बालोद,को मिला राष्ट्रीय गौरव सम्मान
धनेश्वर बंटी सिन्हा
बालोद:- अजय यादव गौ रक्षा अभियान प्रमुख बालोद,व उपप्रमुख नरेंद्र जोशी एवं सहयोगियों के द्वारा गौ रक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिल्ली के पूर्ववर एचीवर्स फाउंडेशन का 16 वा राष्टीय अवॉर्ड सेरिमनी का आयोजन मैजेस्टिक क्राउन मोती नगर दिल्ली में राष्टीय गौरव सम्मान से सम्मानित होकर बालोद लौटे।
गौ रक्षा अभियान समूह की टीम एवं शाहिद वीर नारायण सिंह एकेडमी के छात्रों व प्रशिक्षको द्वारा जय स्तंभ चौक बालोद में पुष्प हार भेंट एवं मुंह मीठा कर स्वागत किया गया।
जिला बालोद के लोगो ने कहा कि बड़े गौरव की बात है गौ सेवा के विषय पर जिला बालोद का नाम आज भारत की राजधानी दिल्ली में भी गूंज रहा है,तत्पश्चात बालोद में आयोजित छत्तीसगढ़ वेलफेयर जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमे मुख्य अतिथि अनिला भेड़िया मंत्री( छ. ग.) शासन , कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव छ.ग. शासन , संगीता सिंह विधायक संजारी बालोद ,विकास चोपड़ा नगर पालिका अध्यक्ष बालोद की उपस्तिथि में सम्मान किया गया।इस अवसर पर गौ सेवक चंद्रशेखर तिवारी, शूभम साहु,विशाल माधवानी,विवेक पाटीदार,आशीष यादव,किशोरनाथ योगी(भूतपूर्व सैनिक) कृष्णा प्रसाद तिवारी (भूतपूर्व सैनिक),सुप्रीत शर्मा,गोपाल यादव,धर्मेंद्र आहूजा, मोनू यादव ,कुलदीप यादव ,बाबुल ठाकुर ,योगेश साहू शामिल रहे।
