नरेश सिन्हा चौथी बार, निर्विरोध बने मगरलोड सिन्हा कलार समाज के मंडलेश्वर,सामाजिक बंधुओं के दिलो में करते है राज
धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी:- मगरलोड सिन्हा समाज के मंडलेश्वर चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी किया गया था।
जिसमें समाज के 5 से 6 लोगो का नाम मंडलेश्वर पद के दावेदारी को लेकर सामने भी आया था।
समाज में कोई भी प्रकार की राजनीति भाव नहीं रखते हुए तहसील कार्यकारिणी को निर्विरोध करने का फैसला समाज द्वारा लिया गया।
जिसमे सामाजिक बंधुओं के सामंजस्य से एक बार फिर नरेश सिन्हा को मंडलेश्वर पद का कमान मिला।
आपको बताते चलें की नरेश सिन्हा तहसील सिन्हा समाज मगरलोड के मंडलेश्वर पद की चौथी बार जिम्मेदारी निभाएंगे।पिछले 15 सालों से अपने कंधे पर समाज की बड़ी जवाबदारी लिए हुए समाज के हर एक व्यक्ति के सुख दुख में शरीक होते आए हैं।
मगरलोड तहसील सिन्हा समाज भवन में कलार सिन्हा समाज जिला अध्यक्ष कालिदास सिन्हा, एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तामेश्वर सिन्हा उपस्थिति में, नरेश सिन्हा मंडलेश्वर, राधेलाल सिन्हा नवनिर्वाचित सचिव, मुकेश सिन्हा नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष, के साथ - साथ तहसील कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
उक्त कार्यक्रम में शशिकांत सिन्हा ऑडिटर प्रमुख, युवा मंच जिलाध्यक्ष दुष्यंत सिन्हा, जिला महामंत्री दयाराम सिन्हा धमतरी मंडल सचिव देवकरण गजेंद्र, तहसील कार्यकारिणी सदस्य वेदराम सिन्हा, मगरलोड प्रमुख रूप से हरिविनायक सिन्हा,दिलीप सिन्हा,पूर्व सचिव गिरवर सिन्हा, कोषाध्यक्ष भोलाराम सिन्हा, बोधन सिन्हा बोरसी परीक्षेत्र अधिकारी, रामेश्वर गजेंद्र वरिष्ठ समाज सेवी,राजेश सिन्हा, चुम्मन लाल सिन्हा,खिलावन सिन्हा, डॉ कमल सिन्हा, डॉक्टर ईश्वर सिन्हा, सियाराम सिन्हा, योगेश्वर सिन्हा, सुदर्शन सिन्हा, सोमेश्वर सिन्हा, लक्ष्मण सिन्हा, दुर्गा प्रसाद सिन्हा, ओंकार सिन्हा, भुनेश्वर सिन्हा, रोहित सिन्हा, लेखनारायण सिन्हा, समाज सेवक शेखर सिन्हा समेत सिन्हा कलार समाज के लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।
