धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी:- रिमझिम बारिस में रैनकोट एवं छाता लेकर स्कूली छात्र/छात्राओं के
द्वारा स्वीप कार्यक्रम हेतु स्वामी आत्मानंद इंग्लिस मिडियम स्कूल मगरलोड, शा.क.उ.मा.
विद्यालय मगरलोड एवं शा.क.उ.मा.मा. विद्यालय मगरलोड के स्कूली छात्रा/छात्राओं के माध्यम
से मतदाता जागरूकता सायकल रैली निकाली गई। रैली स्वामी आत्मानंद इंग्लिस मिडियम
स्कूल से थाना, बी.आर.सी. होते हुए मुख्य मार्ग से निकलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं
सरस्वती शिशु मंदिर होते हुए जनपद पंचायत मगरलोड में समापन की गई। रैली के लिए
नगर पंचायत मगरलोड द्वारा वाहन एवं माईक की व्यवस्था प्रचार प्रसार हेतु किया गया। उक्त
रैली मे सी.एस. ध्रुव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मगरलोड, मनीष ध्रुव
"विकासखंड शिक्षा अधिकारी मगरलोड, अशोक ध्रुव प्राचार्य स्वामी आत्मानंद इंग्लिस मिडियम
स्कूल मगरलोड, पी.एस. दीवान प्राचार्य शा.क.उ.मा. विद्यालय मगरलोड, पनेष सेन प्राचार्य शा.
क.उ.मा.मा. विद्यालय मगरलोड, उमेश मरकाम, श्रीमती उकता घेवरिया, भारती मरकाम,
रूपेश्वरी साहू, श्रीमती उषा ध्रुव, के.एस. ध्रुव, के.आर. साहू एवं स्वामी आत्मानंद इंग्लिस
मिडियम स्कूल मगरलोड, शा.क.उ.मा. विद्यालय मगरलोड एवं शा.क.उ.मा.मा. विद्यालय
मगरलोड के स्कूली छात्रा/छात्राए एवं शिक्षक सम्मिलित हुए।
