ब्रेकिंग:- भाजपा का मास्टर स्ट्रोक,जल्द हो सकती है घोषणा पत्र जारी, कर्ज माफी के साथ धान का समर्थन मूल्य रु.3000 प्रति क्विंटल कर सकती है भाजपा - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Thursday, November 2, 2023

ब्रेकिंग:- भाजपा का मास्टर स्ट्रोक,जल्द हो सकती है घोषणा पत्र जारी, कर्ज माफी के साथ धान का समर्थन मूल्य रु.3000 प्रति क्विंटल कर सकती है भाजपा


 धनेश्वर बंटी सिन्हा


रायपुर:- मध्य प्रदेश की घोषणा पत्र के तर्ज पर छत्तीसगढ़ का भी घोषणा पत्र बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के मतदान के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी, अभी तक अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है ।  एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी जल्द ही अपना घोषणा पत्र जारी करने वाली है। दरअसल, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे । इस घोषणा पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसे कई वादे करने वाली हैं जिससे भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बने इसको ध्यान में रखकर घोषणा पत्र तैयार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कर्ज माफी के साथ धान का समर्थन मूल्य ₹3000 प्रति क्विंटल करने की घोषणा भारतीय जनता पार्टी करने वाली है। साथ ही महिलाओं को प्रति माह ₹1500 देने का वादा भी भारतीय जनता पार्टी घोषणा पत्र में करने वाली है ।

ऐसे में आने वाले दिनों में देखना महत्वपूर्ण होगा कि भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र के बाद कांग्रेस क्या रणनीति अपनाएगी।

Post Bottom Ad