धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी:- पूरे देश भर के लोगों को इंतजार है 22 जनवरी की जहां अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, वही देश एवं राज्य में गांव-गांव के हर एक मंदिर को सजाने की तैयारी में हर एक संगठन के लोग जुटे हुए हैं इसी कड़ी में मगरलोड जनपद क्षेत्र के ग्राम मोहदी में नव सृजन व्यापारी संघ द्वारा 22 जनवरी को रामलला की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी साथ ही खीर पूड़ी के साथ प्रसादी वितरण भी किया जाएगा जिसकी तैयारी में अध्यक्ष राकेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष कन्हैया निषाद, सचिव युवराज साहू, कोषाध्यक्ष नारद साहू ,कार्यकारिणी श्रवण साहू, जगदीश साहू, लोकेश सिन्हा, विद्याभूषण यादव, मोहन सेन, सेवक यादव ,हरीश जैन, सीताराम सिन्हा, एवं नव सृजन व्यापारी संघ के कार्यकर्ता लगे हुए हैं।
