गौ अभ्यारण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पशुओं के कल्याण एवं सड़क सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल:- राजेंद्र गोलछा - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Tuesday, May 28, 2024

गौ अभ्यारण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पशुओं के कल्याण एवं सड़क सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल:- राजेंद्र गोलछा

धनेश्वर बंटी सिन्हा


 धमतरी:- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धमतरी जिला भाजपा के मंत्री राजेंद्र गोलछा ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पशुओं के कल्याण एवं सड़क सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गौ-अभ्यारण योजना शुरू करने का निर्णय लिया है।गोलछा ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इस योजना से आवारा मवेशियों एवं सड़कों पर घूमने वाले गायों के लिए आश्रम स्थल प्रदान की जावेगी।इस गौ-अभ्यारण में मवेशियों को भोजन,पानी,आश्रय और पशु चिकित्सा सुविधा मिलेगी।इस योजना के पीछे मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों को कम करना है जो कि अक्सर आवारा मवेशियों के कारण होते हैं साथ ही सरकार इस योजना के अंतर्गत गायों के स्वास्थ्य एवं कल्याण का भी ध्यान रखेगी।इस योजना से पशु क्रूरता के खिलाफ लड़ाई में भी मदद मिलेगी और गौ-वंश के प्रति सेवा और सम्मान को बढ़ावा मिलेगा।गौ माता सुरक्षा और संवर्धन के लिए गए इस निर्णय का भाजपा नेता राजेंद्र गोलछा ने स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय से मुख्यमंत्री विष्णु देव के नेतृत्व वाली इस सरकार की संवेदनशीलता को प्रदर्शित करती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के नेतृत्व में ऐसे अनेक निर्णय सांय सांय लिया जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ राज्य पुरे देश में अग्रणी राज्य बनेगा।

Post Bottom Ad