आचार संहिता के हटते ही,तीन कलेक्टरों का हुआ तबादला इधर पुलिस विभाग में TI,SI समेत कई पुलिस कर्मियों का भी तबादला - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Friday, June 7, 2024

आचार संहिता के हटते ही,तीन कलेक्टरों का हुआ तबादला इधर पुलिस विभाग में TI,SI समेत कई पुलिस कर्मियों का भी तबादला


 धनेश्वर बंटी सिन्हा


रायपुर:- छत्तीसगढ़ सरकार ने आज तीन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किए है। इनमें से कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह को सरकार ने वापिस बुला लिया है। उन्हें मंत्रालय में गृह और जेल विभाग का स्पेशल सिकरेट्री बनाया गया है। अभिजीत पहले भी गृह विभाग में पोस्टेड रह चुके हैं। उनकी जगह पर एडिशनल सीईओ नीलेश छीरसागर को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है।

नीलेश छीरसागर 2011 बैच के आईएएस हैं। जशपुर और महासमुद जिले का कलेक्टर रहने के बाद उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पोस्ट किया गया था। उधर, 2021 बैच के आईएएस वासु जैन को सारंगढ़ एसडीएम से वापिस बुलाकर उन्हें मंत्रालय में योजना और सांख्यिकी विभाग में अवर सचिव बनाया गया है।


सरगुजा:- साथ ही साथ सरगुजा एसपी विजय अग्रवाल ने 14 पुलिस कर्मियों का तबादला किए हैं, इनमें निरीक्षक उप निरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक, सहित 14 पुलिस कर्मी सामिल है।






Post Bottom Ad