धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी:- राम मंदिर में विराजित बालक रामलला के दर्शन के लिए मगरलोड विकासखंड से 25 तीर्थ यात्री अयोध्या के लिए रवाना हुआ। नरेश सिन्हा उपाध्यक्ष जिला भाजपा धमतरी, भवानी यादव, पुर्व सांसद प्रतिनिधि,ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रियों को रवाना किए।
इस अवसर पर नरेश सिन्हा उपाध्यक्ष जिला भाजपा धमतरी,ने कहा की 500 सालों का इंतजार पूर्ण होने के बाद भगवान रामलला अपनी जन्म स्थली पर भव्य मंदिर में विराजित हुए है। अयोध्या में भगवान रामलला का विराजित होना हमारे लिए सभी बड़ी खुशी का पल है। हम सौभाग्यशाली है कि हमे भव्य श्रीराम मंदिर में विराजित रामलला के दर्शन करने का अवसर मिला है।
जिले एवं मगरलोड क्षेत्र के राम भक्तो को अयोध्या के लिए रवाना करने वाला पल मेरे लिए खुशी और भावुक करने वाला है। नरेश सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए अयोध्या के लिए रवाना किया। इस दौरान नरेश सिन्हा उपाध्यक्ष जिला भाजपा धमतरी, भवानी यादव, पुर्व सांसद प्रतिनिधि, दिनेश साहू पार्षद, सत्यनारायण साहू पार्षद,भोज साहू पुर्व सरपंच रांकाडीह, भीमगंज जी, पंचायत इंस्पेक्टर,धमैद साहू, सहित जनपद के कर्मचारी उपस्थित रहे।
