धनेश्वर बंटी सिन्हा
रायपुर:- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है।
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
जानकारी के मुताबिक साल 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका जन्म 26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ड वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी सभी के साथ शेयर करते हुए मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है. 92 वर्षीय मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के दो बार प्रधानमंत्री रहे थे, जबकि इससे पहले उन्होंने ही 90 के दशक में पीवी नरसिम्हाराव की सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए देश में आर्थिक सुधारों की शुरुआत की थी. मनमोहन सिंह के आर्थिक सुधारों को ही भारतीय इकोनॉमी की वह नींव माना जाता है।
