प्रभाकर विक्की साहू
मगरलोड:- पत्रकारों को अपने कार्य में अनेक बाधाओं और खतरों का सामना करना पड़ता है। उनके अधिकारों की सुरक्षा और सम्मान बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मगरलोड में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ का गठन किया गया। यह संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा करने, तथा क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर, और शासन प्रशासन की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह संघ काम करेगा।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के गठन में एक वर्ष के लिए अध्यक्ष कैलाश टाडे, संरक्षक टी.एल सिन्हा, उपाध्यक्ष निलाभ शुक्ला, सचिव धनेश्वर बंटी सिन्हा,कोषाध्यक्ष राजू साहू को मनोनीत चुना गया है सदस्य गोविंद सेन निमेष शुक्ला किशन विश्वकर्मा राजेंद्र साहू यादराम साहू सुरेश साहू,प्रभाकर विक्की साहू, योगेंद्र साहू यश कुमार साहू, पत्रकार साथी मौजूद थे।
