धनेश्वर बंटी सिन्हा
मगरलोड /धमतरी:- भारतीय जनता पार्टी मगरलोड के तत्वाधान में नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी में 4 फरवरी 2025 दोपहर 12:00 बजे साहू भवन भैंसमुंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है।इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं कुरूद के विधायक अजय चंद्राकर,भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस,राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह,पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,पूर्व जिला अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी ठाकुर शशि पवार मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू महामंत्री द्वय रामायण सिन्हा एवं यवन साहू ने मगरलोड मंडल में निवासरत समस्त प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, नगर पंचायत मगरलोड के संयोजक, वार्ड के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक,बुथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक सह संयोजक, पार्षद, नगरपंचायत मगरलोड भैंसमुंडी के अंतर्गत निवासरत समस्त वार्डों के देवतुल्य कार्यकर्ता पदाधिकारी को उपस्थित रहने की अपील की है।
