कृषि विभाग द्वारा जल संरक्षण, फसल चक्र परिवर्तन एवं महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Friday, October 31, 2025

कृषि विभाग द्वारा जल संरक्षण, फसल चक्र परिवर्तन एवं महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम


धनेश्वर बंटी सिन्हा


 धमतरी/31/10/2025:-कृषि विभाग द्वारा आज दिनांक 29 अक्टूबर 2024 (बुधवार) को विकासखंड मगरलोड में जल संरक्षण, जल संवर्धन, फसल चक्र परिवर्तन तथा कृषि में महिला सशक्तिकरण विषय पर एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जल संसाधनों के संरक्षण, फसल विविधिकरण, और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से कृषि को अधिक टिकाऊ और लाभदायक बनाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र कुमार साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मीना साहू, जिला पंचायत सदस्य धमतरी द्वारा की गई।



विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम साहू (पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड), सरिता कश्यप, विना सोनबेर, तिलोत्तमा साहू, नंदनी साहू, कल्याण सिंह राजपूत (भाजपा मंडल अध्यक्ष मेघा), तथा श्री मनोहर ध्रुव, सरपंच ग्राम पंचायत हरदी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


इस अवसर पर अतिथियों द्वारा किसानों को जल संरक्षण के पारंपरिक एवं आधुनिक तरीकों, वर्षा जल संचयन, खेत तालाब निर्माण, तथा सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों (ड्रिप एवं स्प्रिंकलर) के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। फसल चक्र परिवर्तन के माध्यम से मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, लागत घटाने एवं उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।



कार्यक्रम में महिला कृषकों की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कृषि में महिलाओं की भूमिका, स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका संवर्धन, एवं महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के विषय पर विशेषज्ञों ने उपयोगी मार्गदर्शन दिया।


कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री के.एस. नरेटी ने किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, जैविक खेती, एवं जलवायु अनुकूल फसल प्रबंधन की जानकारी दी।

साथ ही विकासखंड के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारीगण एवं वाटरशेड परियोजना के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने तकनीकी परामर्श प्रदान किया।


कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा कृषकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने एवं समुचित फसल प्रबंधन अपनाने की सलाह दिया गया।

Post Bottom Ad