धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी 06/10/2025:- जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद की कमान अब तक धमतरी विधानसभा को मिलती रही है। इस बार कुरूद विधानसभा मगरलोड विकासखंड के लोगों को इस पद की जवाबदारी मिल सकती है। इस क्षेत्र से राजेंद्र कुमार साहू को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। खासकर इसलिए क्योंकि धमतरी को बार-बार मौका दिया गया है, लेकिन कुरूद विधानसभा के मगरलोड विकासखंड के लोगों को आज तक जिलाध्यक्ष पद नहीं मिला। इसी आधार पर राजेंद्र कुमार साहू का नाम मजबूत दावेदार के रूप में सामने आया है।
अनुभव और संगठनात्मक पकड़ से लाभ की उम्मीद।
राजेंद्र कुमार साहू का राजनीतिक अनुभव
सन् 1993 से कांग्रेस पार्टी से जुड़कर आज पर्यन्त तक पद में रहकर समर्पित भाव से पार्टी को सेवा दे रहे हैं।
राजेंद्र कुमार साहू को इन पदों पर मिला था जिम्मेदारी
1 :- अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस मगर लोग
2 :- अध्यक्ष जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस धमतरी
3 :- अध्यक्ष 10 वर्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड
4 :- सदस्य सन 2000 जनपद पंचायत मगरलोड
5 :- सदस्य पद प्रत्याशी जिला पंचायत धमतरी
6 :- सरपंच ग्राम पंचायत कुंडेल
7:- उपसरपंच ग्राम पंचायत कुंडेल
8 :- उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग
9 :- उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी
10 :- सिहावा विधानसभा विधायक प्रतिनिधि
11 :- वर्तमान में महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी के पद पर सेवा दे रहे है।
पार्टी के लिए क्या सोचते हैं राजेंद्र कुमार साहू
राजेंद्र कुमार साहू ने न्यूज़ चक्रव्यूह से चर्चा करते हुए कहा कि अगर पार्टी मुझे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देते हैं तो पूरे बूथ लेवल तक पार्टी को मजबूत करना सर्वप्रथम जिम्मेदारी होगी। साथ ही मैं 30 वर्षों से पार्टी के साथ कई बड़ी जिम्मेदारी निभा चुका हूं,अगर पार्टी मुझे इस पद की जिम्मेदारी देते हैं तो मैं विपक्ष की भूमिका काफी दमदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा, साथ ही सभी के साथ कंधों से कंधा मिलाकर पार्टी के लिए सेवा भाव से कार्य करूंगा।
सभी दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ लंबे समय से पार्टी को सेवा दे रहे राजेंद्र कुमार साहू को जिला अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
