तारणि नीलम चंद्राकर को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष की संभालेंगे कमान - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Friday, November 28, 2025

तारणि नीलम चंद्राकर को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष की संभालेंगे कमान


 धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी 29/11/2025:- कांग्रेस संगठन ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ सहित 41 जिलों के लिए जिला कांग्रेस कमेटियों के नए अध्यक्षों की घोषणा कर दिए है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  की ओर से संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा यह सूची जारी की गई, जो तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

यह व्यापक बदलाव पार्टी के संगठन सृजन अभियान का अहम चरण है। अभियान के तहत प्रत्येक जिले के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों ने स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट हाईकमान को भेजी थी। 

इन रिपोर्टों और वन-टू-वन चर्चा के बाद ही जिलेवार नए अध्यक्षों को अंतिम मंजूरी दी गई।

नई सूची में कई जिलों में युवा और सक्रिय चेहरों को जिम्मेदारी देकर कांग्रेस ने संगठन में नए उत्साह का संदेश दिया है। पार्टी का मानना है कि यह नई टीम बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाएगी और जनता के मुद्दों को ज्यादा मजबूती से उठा पाएगी।

धमतरी जिले में तारनी चंद्राकर को जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानीय स्तर पर इसे एक ऊर्जावान और प्रभावी नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है।

Post Bottom Ad