मगरलोड नगर में पुस्तकालय का उद्घाटन, पाठको एवं विद्यार्थियों में काफी उत्साह - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Saturday, November 29, 2025

मगरलोड नगर में पुस्तकालय का उद्घाटन, पाठको एवं विद्यार्थियों में काफी उत्साह


 धनेश्वर बंटी सिन्हा


धमतरी 29/11/2025:- मगरलोड नगर के युवाओं द्वारा धमतरी कलेक्टर अबीनाश मिश्रा से पुस्तकालय हेतु फंड एवं भवन मरम्मत की मांग किया गया था।

जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर धमतरी द्वारा सी एम ओ अशोक चौहान नगर पंचायत मगरलोड को पुस्तकालय सुदृढ़ीकरण में आवश्यक राशि 8.03 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए जल्द से जल्द पुस्तकालय भवन मरम्मत एवं आवश्यक संसाधन क्रय करने आदेश दिए गए थे।


दिनांक 28/11/2025 कार्य पूर्ण होने उपरांत पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम में  लिलेश सुरेश साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड के करकमलों से संपन्न हुआ।

उद्घाटन कार्यक्रम में नव चयनित पीएससी परीक्षा पास करने वाले डायमंड ध्रुव एवं कमलनारायण साहू का स्वागत तहसीलदार एवं सीएमओ के द्वारा किया गया।

मगरलोड नगर में पुस्तकालय का उद्घाटन होने से नगर के नजदीक रहने वाले पाठकों एवं विद्यार्थियों में काफी उत्साह है।

Post Bottom Ad