भालुओं की आतंक से सहमा सिंगपुर क्षेत्र,घरों के अंदर घुस रहा वन्य प्राणी भालू
धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी मगरलोड 13/12/2025:-मगरलोड सिंगपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आस पास के ग्रामीण इन दिनों भालुओं के आतंक से सहमे हुवे है।
वन्य प्राणी (भालू) जंगल को छोड़कर अब गांव में घरों के अंदर घुस रहे है ।
जनहानियों की संभावना को देखते हुए ग्राम पंचायत सिंगपुर और मुड़केरा के सरपंच सहित ग्रामीणों ने वन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण सिंगपुर को वन्य जीव भालू को पड़कर अन्यत्र स्थान स्थानांतरण करने एवं रात्रि कालीन गस्त की व्यवस्था की मांग किए है।

