सुशासन की सवारी पहुंची ग्राम पंचायत हसदा,शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का किया जा रहा समाधान - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Wednesday, December 10, 2025

सुशासन की सवारी पहुंची ग्राम पंचायत हसदा,शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का किया जा रहा समाधान


धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी 11/12/2025:- जिले में प्रशासन की पहल से शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट अब लोगो के लिए वरदान साबित होने लगा है।पायलट प्रोजेक्ट शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है।

इस शिविर के माध्यम से नागरिकों तक(शासन आपके द्वार)सीधे पहुंचकर योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

धमतरी जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा जिला सीईओ रोमा श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मगरलोड जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी पंचायतो के सेक्टरों में शिवर लगाया जा रहा है।

इसी कड़ी में दिनांक 10/12/2025 को ग्राम पंचायत हसदा में सुशासन की सवारी पहुंची थी जहां शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है।


धमतरी जिला प्रशासन का उद्देश्य


पायलट प्रोजेक्ट शिविर में 29 प्रकार के डिजिटल कार्यों का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे और अपनी समस्याओं का निदान व इस योजना के महत्व को गोल भली भांति जाने धमतरी जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है।
 

Post Bottom Ad