विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने 71 यूनिट रक्तदान,आयोजक रविकुमार के नेतृत्व में हुआ शिवर का आयोजन - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Tuesday, February 3, 2026

विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने 71 यूनिट रक्तदान,आयोजक रविकुमार के नेतृत्व में हुआ शिवर का आयोजन


 धनेश्वर बंटी सिन्हा

 

धमतरी 04/02/2026:- विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल जिला धमतरी के प्रखंड मगरलोड़ ग्राम हसदा की ओर से मंगलवार को समरसता भवन प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि बजरंग दल के जिला संयोजक रवि कुमार ने राम दरबार चित्र में दीप प्रज्वलित कर शिविर का प्रारंभ किया। बजरंग दल जिला गौ रक्षा प्रमुख टोकेश साहू ने बताया कि 1990 कार सेवा राम मंदिर आंदोलन में बलिदान हुए कार्यकर्ताओं की श्रद्धांजलि के रूप में बजरंग दल हर वर्ष रक्तदान शिविर लगता है। जिला सहसंयोजक तुषार साहू,दीपक कुमार साहू प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख,धनेश्वर साहू प्रखंड मंत्री,सेवक कुमार पटेल प्रखंड सहसंयोजक,वेदव्यास साहू प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख,नागेश्वर साहू मार्गदर्शक,लुकेश्वर साहू नगर विद्यार्थी प्रमुख,नीलम साहू नगर सुरक्षा प्रमुख,शुभम पटेल नगर गौ रक्षा प्रमुख,गजेंद्र साहू,ख़िसोरा खंड मंत्री गेंदलाल साहू,नगर मठ मंदिर

प्रमुख,गुलशन निषाद,लोकेश कुमार साहू , हुमन साहू, सागर पटेल, गजेंद्र राव , जितेंद्र साहू , चंदन पटेल,ओमी,सागर पटेल,गजेंद्र साहू,मिथलेश साहू, सूरज सिंह,सहित अन्य कार्यकर्ता ने शिविर में अपनी भागीदारी निभाई।महानदी ब्लड बैंक के संस्थापक मोहित वर्मा,वेदप्रकाश वर्मा भावेश साहू,यमुना,भूपेंद्र साहू ,टिकेंड साहू

ब्लड बैंक टीम डॉक्टर आदि ने रक्त संग्रहित किया रक्तदान शिविर में 71 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। सिविर में युवाओं की विशेष भूमिका रही।

Post Bottom Ad