धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी 14/02/2026:- पशुधन विकास विभाग के सौजन्य से विकासखंड स्तरीय पशु मेला एवं प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम मुड़केरा में दिनांक 13/01/2026 को किया गया! इस आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप में विरेन्द्र साहू साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड ने किसानों की आमदनी में वृद्धि हेतु पशुपालन को सशक्त माध्यम बताया!विभागीय योजनाओं का लाभ लेते हुए उन्नत एवं आधुनिक पशुपालन पर जोर दिया!गजेंद्र दीवान जनपद सदस्य सिंगपुर, त्रिवेणी रानू सिंन्हा सरपंच मुड़केरा लोमेश्वर साहू सरपंच सिंगपुर, रोहित मरकाम सरपंच भंडारवाडी सहान राम मरकाम उपसरपंच मुड़केरा कृष्णा ध्रुव श्री कमलेश मरकाम द्वारा उपस्थित सभा को संबोधित किया।
विभाग से उपसंचालक डॉ अवधेश कुमार मरकाम पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु मेला आयोजन के उदेश्य एवं महत्व के बारे मे बताया!डॉ टीआर वर्मा द्वारा कम लागत में अधिक मुनाफा घरेलु पशु उपचार पशु पोषण,पशु प्रबंधन के बारे मे बताया डॉ पीके लाउत्रे द्वारा कृत्रिम गर्भाधान के महत्व के बारे में बताया गया! डॉक्टर भुजेंद्र सोनी पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, प्रभारी विकासखंड मगरलोड द्वारा पशुधन विभाग में संचालित समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं सत्र 2025 26 में लाभांवित हितग्राहियों के बारे में बताया गया।इस शिविर में अतिथियों द्वारा पशुओं का अवलोकन किया गया! अवलोकन पश्चात विभिन्न वर्गों में प्रथम द्वितीय तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार पशुपालकों को प्रदान किया गया !चरवाहो को श्रीफल एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया!इस अवसर पर विभाग से डाँ एस के मरकाम,डॉ भूपेंद्र सिन्हा, डाँ लेखराम कंवर,डाँ तरुण साहू,डाँ निखिल साहू,सहित विकासखंड के समस्त सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्रअधिकारी समस्त पशु परिचारक समस्त पी ई डब्लू मोबाइल वेटनरी यूनिट की टीम उपस्थित रहे! कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पशुपालकों में भारी उत्साह देखा गया, कार्यक्रम का संचालन खिलेश्वर साहू ने किया कार्यक्रम का समापन एवं आभार प्रदर्शन डॉ प्रमोद ठाकुर सिंगपुर द्वारा किया गया।

