धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी मगरलोड 02/02/2026 -विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल द्वारा 01 फरवरी 2026 को संत रविदास जयंती मनाया गया जहां संत रविदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पीत कर भजन कीर्तन , आरती पूजन किया गया । इस बीच विश्व हिंदू परिषद के जिला सामाजिक समरसता प्रमुख टामेश्वर सिंह ठाकुर द्वारा संत रविदास के जीवन चरित्र और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया । तथा सामाजिक समानता के संदेश पर प्रकाश डाला गया । जाती पाती और उंच नीच के भेदभाव को मिटाकर समस्त हिंदू समाज को संगठित होने का आह्वान किया गया । गुरु रविदास जी महाराज की मूल विचार - जाति-पाति पूछे नहीं कोई , हरि को भजे सो हरि का होई तथा मन चंगा तो कठौती में गंगा जैसे विचारों को याद किया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से बजरंग दल जिला संयोजक रवि कुमार , प्रखंड संयोजक छत्रपाल साहू , जिला सेवा प्रमुख मुरलीधर जगत , जिला बौद्धिक प्रमुख कामता प्रसाद , प्रखंड अध्यक्ष सनत कुमार , नगर अध्यक्ष अजय साहू , खम्महन प्रसाद दुबे, ज्ञानेश्वर साहू, राजेश यादव ,सचीन आदि उपस्थित थे ।
