मगरलोड मंडल से नवीन दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों का सम्मान - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Sunday, February 22, 2026

मगरलोड मंडल से नवीन दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों का सम्मान


न्यूज चक्रव्यूह धनेश्वर बंटी सिन्हा

 

धमतरी 22/02/2026:-भारतीय जनता पार्टी मंडल मगरलोड द्वारा नवीन दायित्व प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष छत्रपाल साहू,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भानु प्रिया साहू,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष झनेश्वर साहू,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रवण साहू ,अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमल ध्रुव, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष द्रोण गायकवाड़,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोहित साहू,तिलक साहू अजजा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेश मरकाम को अक्षत-तिलक लगाकर एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू ने कहा कि संगठन द्वारा दिया गया दायित्व केवल पद नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का अवसर है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी संगठन की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

समारोह में वरिष्ठ नेताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया उपरोक्त अवसर पर जिला पंचायत सभापति कृषि स्थाई समिति टी आर कंवर, भाजपा मंडल महामंत्री मुरली सिन्हा, भाजपा मंडल महामंत्री नंदनी सिन्हा, विष्णु साहू,पार्षद यशोदा साहू, महिला मोर्चा कार्यकारणी सदस्य भुनेश्वरी ठाकुर, पदमिनी साहू,पूर्व ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष लोकेश साहू, सोसायटी अध्यक्ष जनक साहू, भाजपा मंडल कार्यकारिणी सदस्य रमेश साहू, ललित नेताम, मनोहर लाल साहू, दिनेश सिन्हा, गोपी साहू हेमंत साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Bottom Ad