धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी 28 फरवरी2026:- किसानों के चेहरों पर होली से पहले खुशियों की रंग साफ नजर आई। शनिवार को पावन धाम मधुबन में कृषि विभाग द्वारा कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मगरलोड क्षेत्र के किसानों की काफी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत मगरलोड अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता मीना डेमू साहू, विशिष्ट अतिथि राजेश साहू कृषि स्थाई समिति सभापति,श्याम साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष,रोहित मोहन साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष मगरलोड, भोजराम साहू सरपंच ग्राम पंचायत राकाडीही, नरेश सिन्हा पूर्व जिला उपाध्यक्ष बीजेपी धमतरी शत्रुघ्न साहू प्राधिकृत अधिकारी भोथीडीही,केवल राम कंवर, प्रेमिन साहू जनपद सदस्य, बबीता ध्रुव जनपद सदस्य, तिलोत्हेतमा साहू जनपद सदस्य,मलता ध्रुव जनपद सदस्य, डूंगेश्वरी साहू जनपद सदस्य, कृष्ण कुमार जनपद सदस्य,संतोष सोनी प्राधिकृत अधिकारी मेघा, डामेश्वर सिन्हा प्राधिकृत अधिकारी बोरसी, जनक लाल साहू प्राधिकृत अधिकारी मोहदी, लेख राम साहू प्राधिकृत अधिकारी मगरलोड, लालेश्वर सिन्हा प्राधिकृत अधिकारी बेलरदोना, श्याम साहू प्राधिकृत अधिकारी कपालफोड़ी, राधेलाल सिन्हा प्राधिकृत अधिकारी सिंगपुर,गोपाल राम साहू प्राधिकृत अधिकारी करेली बड़ी, रामआश्रु साहू प्राधिकृत अधिकारी कुंडेल,हेमंत साहू प्राधिकृत अधिकारी भेंड़री, डारेंद्रा साहू प्राधिकृत अधिकारी चंदना,राजेश कुमार साहू प्राधिकृत अधिकारी ख़िसोरा प्रीत देवांगन पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत भेंडरी सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमा में उपस्थिति रही।
अतिथियों ने माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा राज्यभर के किसानों के खातों में एक क्लिक के माध्यम से धान खरीदी की अंतर राशि सीधे हस्तांतरित करने का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
मुख्यमंत्री के संबोधन को किसानों ने बड़े ध्यान से सुना और तालियों की गूंज से स्वागत किया।

