सिहावा विधानसभा में एनएसयूआई का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न: एकजुटता और भाईचारे के साथ छात्र हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Sunday, March 15, 2026

सिहावा विधानसभा में एनएसयूआई का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न: एकजुटता और भाईचारे के साथ छात्र हितों के संघर्ष का लिया संकल्प


 धनेश्वर बंटी सिन्हा 


धमतरी 15 मार्च 2026:- एनएसयूआई सिहावा विधानसभा द्वारा विधानसभा स्तरीय 'होली मिलन समारोह' का भव्य आयोजन बिरगुड़ी विश्राम गृह में किया गया। कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष अरविन्द यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें विधानसभा भर से सैकड़ों की संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता शामिल हुए।


वरिष्ठ नेताओं का मिला मार्गदर्शन:

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर, पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस बेलर अध्यक्ष राजू सोम, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र सोनी, बिरगुड़ी सरपंच अमृत नाग, एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीणा बंजारे उपस्थित रहे। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


 प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि होली का यह त्यौहार हमारे बीच की एकजुटता को और मजबूत करता है। एनएसयूआई के कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत हैं। सिहावा विधानसभा में छात्रों का यह उत्साह बताता है कि आने वाले समय में युवा शक्ति बड़े बदलाव के लिए तैयार है।"

डॉ. लक्ष्मी ध्रुव (पूर्व विधायक) ने कहा की छात्रों के बीच पहुँचकर हमेशा नई ऊर्जा मिलती है। होली भाईचारे का प्रतीक है, और मुझे खुशी है कि एनएसयूआई के युवा साथी न केवल राजनीति बल्कि सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा दे रहे हैं।


 राजा देवांगन जिलाध्यक्ष ने कहा कि सिहावा विधानसभा की यह संगठनात्मक मजबूती हमारे संघर्ष की नींव है। होली मिलन के माध्यम से हमने संकल्प लिया है कि हम रंगों की तरह मिलकर रहेंगे और छात्र हितों की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे। छात्रों की समस्या, हमारी आवाज़ हमेशा बुलंद रहेगी।


इस अवसर पर मुख्य रूप से राहुल साहू, विनय गंगबर, ओमप्रकास मानिकपुरी, उदय साहू, सौरभ पाल, यश चंद्राकर, तामेश्वर भोयर, चैतन्य साहू, विक्की देवांगन, लकेश्वर साहू, वेंकट देवांगन, सूर्यकांत पटेल, राकेश नेताम, विवेक बंजारे, चंद्रकांत बनर्जी, सोमेश, पप्पू सेन सहित सिहावा विधानसभा के सैकड़ों जांबाज एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

Post Bottom Ad