धनेश्वर बंटी सिन्हा
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि माँ कर्मा साहू समाज की आस्था, सेवा और समर्पण की प्रतीक हैं, उनके आदर्श हमें समाज सेवा, परिश्रम और एकता का संदेश देते हैं, ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ग्राम बिरेतरा में कर्मा भवन का निर्माण समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, यह भवन सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी परंपराओं और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। श्रीमती रंजना साहू ने सभी सामाजिक बंधुओं को माँ कर्मा जयंती की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर समाज की एकता, शिक्षा और विकास के लिए कार्य करना चाहिए। जब समाज संगठित होकर आगे बढ़ता है, तब प्रगति के नए रास्ते खुलते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी समाज के लोगों को माँ कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं और कर्मा भवन निर्माण के लिए सभी को सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुन्ना पटेल,उत्तम कुमार साहू, टीकाराम साहू, जेठू राम साहू, साहू समाज अध्यक्ष मनीष साहू, ग्राम पंचायत सरपंच धनेश्वरी भारत ध्रुव, टिकेश्वरी चिंताराम साहू, नरेंद्र कुमार साहू, परसराम साहू, झूमुख लाल साहू, बसंत कुमार साहू सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, ग्रामीण प्रमुख, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में साहू समाज के बंधुजन उपस्थित रहे।

