विधानसभा घेराव में धमतरी एनएसयूआई का जंगी प्रदर्शन, जिला अध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने घेरा विधानसभा - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Tuesday, March 17, 2026

विधानसभा घेराव में धमतरी एनएसयूआई का जंगी प्रदर्शन, जिला अध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने घेरा विधानसभा

धनेश्वर बंटी सिन्हा 


रायपुर 17 मार्च 2026:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित 'विधानसभा घेराव' में धमतरी जिला एनएसयूआई ने ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज कराई। 

जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में धमतरी जिले के कोने-कोने से सैकड़ों की संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता राजधानी रायपुर पहुंचे और जंगी प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।


एयरपोर्ट पर सचिन पायलट का भव्य स्वागत


घेराव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी आदरणीय सचिन पायलट जी का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राजा देवांगन के नेतृत्व में एनएसयूआई के जांबाज साथियों ने गर्मजोशी और भारी नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख पायलट जी ने भी उनका अभिवादन स्वीकार किया और हौसला बढ़ाया।


जंगी प्रदर्शन और विधानसभा घेराव

एयरपोर्ट पर स्वागत के पश्चात राजा देवांगन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का रेला सीधे विधानसभा घेराव स्थल पहुंचा। यहाँ बेरोजगारी, अपराध, और मनरेगा में हो रहे भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर धमतरी एनएसयूआई ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


राजा देवांगन ने कहा कि आज धमतरी का एक-एक छात्र और युवा जाग चुका है। सचिन पायलट जी के आगमन ने हमारे संघर्ष को नई धार दी है। प्रदेश में बढ़ते अपराध और युवाओं की अनदेखी को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज का यह जंगी प्रदर्शन सिर्फ शुरुआत है, जब तक जनता को न्याय नहीं मिलता, एनएसयूआई चैन से नहीं बैठेगी।"


इस प्रदर्शन में धमतरी जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी और विधानसभा स्तरीय सैकड़ों कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ डटे रहे।
 

Post Bottom Ad