धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी 20 मार्च 2026:- शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला परसवानी व आंगनवाड़ी में मगरलोड क्षेत्र के दमदार युवा कांग्रेस नेता राकेश सेन ने अपने जन्मदिन पर बच्चों को नेवता भोज करवाकर अपने जन्मदिन मनाया।
आपको बता दें ये वही युवा कांग्रेस नेता है जो अभी मगरलोड यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी किए हैं।
युवा नेता राकेश सेन ने कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट, बिस्किट, मिठाई और फल वितरित किए। साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी स्वल्पाहार कराया गया।आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपसी प्रेम, सहयोग और सामाजिक सद्भाव की भावना विकसित करना रहा। इस पहल से बच्चों में खुशी का संचार हुआ और शिक्षक-विद्यार्थी संबंध और मजबूत हुए।
