आबकारी विभाग की डोमा में अवैध शराब पर बड़ी कारवाही! - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Friday, July 3, 2026

आबकारी विभाग की डोमा में अवैध शराब पर बड़ी कारवाही!

धनेश्वर बंटी सिन्हा


धमतरी 03 जुलाई 2026:- जिले के ग्राम डोमा में आबकारी विभाग ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम डोमा, थाना भखारा क्षेत्र में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान आरोपी नागेंद्र मरकाम के घर से 20 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग ने पूरी खेप जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक आशीष ध्रुव, अजय राज कश्यप तथा मुख्य आरक्षक मुरली सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें।
 

Post Bottom Ad