धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी 07 जुलाई 2026:- जिले के ग्राम गाड़ाडीह में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी गिरधर साहू के घर दबिश देकर 37 पाव देशी मसाला शराब, कुल 6.66 लीटर, जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी
अधिनियम की धारा 34(2) और 59-क के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
यह कार्रवाई जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने की। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और लोगों से ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है।