जिला साहू समाज धमतरी महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Monday, July 6, 2026

जिला साहू समाज धमतरी महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार


 धमतरी 07 जुलाई 2026:- माँ कर्मा के सेवा, समर्पण एवं संस्कारों तथा दानवीर भामाशाह के त्याग और समाजसेवा की प्रेरणा को आत्मसात करते हुए जिला साहू समाज धमतरी महिला प्रकोष्ठ को अधिक सक्रिय, संगठित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष  जागृति साहू ने अपनी नवीन कार्यकारिणी का विस्तार किया।




कार्यकारिणी का विस्तार माननीय विपिन साहू (समाज प्रमुख), संरक्षकगण माननीय  चितरंजन साहू, माननीय  दयाराम साहू, माननीय  लेखराम साहू, माननीय  ओंकार साहू, लक्ष्मीकांता हेमंत साहू एवं रंजना दीपेंद्र साहू, जिला अध्यक्ष माननीय  गणेश राम साहू, महासचिव माननीय हरिशंकर साहू, माननीय विजय साहू, समाज प्रमुख माननीय  लक्ष्मी नारायण साहू, उपाध्यक्षगण माननीय राजेंद्र साहू, माननीय  लकेश्वर साहू एवं  निर्मला साहू, संगठन सचिव  दुर्गा साहू, माननीय  सुभाष साहू तथा कोषाध्यक्ष माननीय  संत राम साहू के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष  जागृति साहू ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी समाज की महिलाओं को संगठित करने, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा समाजहित के कार्यों को प्रत्येक ग्राम एवं नगर तक पहुँचाने के लिए पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करेगी।

अंत में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी माँ कर्मा के आदर्शों एवं दानवीर भामाशाह की सेवा भावना से प्रेरित होकर समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Post Bottom Ad