धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी 14 जुलाई 2026:- तहसीलदार न्यायालय मगरलोड ने एक सार्वजनिक उदघोषणा जारी करते हुए ग्राम डुमरपाली की शासकीय भूमि को शासकीय बकरी प्रजनन क्षेत्र एवं प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के लिए आवंटित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जारी उदघोषणा के अनुसार, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला धमतरी द्वारा ग्राम डूमरपाली के शासकीय भूमि खसरा नंबर 1201 और 1202, कुल रकबा 8.680 और 22.840 हेक्टेयर भूमि की मांग की गई है।
यदि किसी व्यक्ति या संस्था को इस भूमि आवंटन पर कोई दावा या आपत्ति है, तो वह 27 जुलाई 2026 तक तहसीलदार न्यायालय मगरलोड में स्वयं या अपने प्रतिनिधि के माध्यम से लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकता है।
निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

