धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी 20 जुलाई 2026:- मगरलोड पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी) के तहत अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सिन्हा डेली नीड्स, देवांगन होटल और निषाद डेली नीड्स के संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि इन स्थानों पर लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही थी, जो आबकारी कानून का उल्लंघन है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है और पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराबखोरी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
